फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   apharan yaa drama

छात्र नेता प्रकरण : अपहरण या ड्रामा, बेहोश मिला चपराना

Tue, 18 Oct 2016 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 18 Oct 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
apharan yaa drama
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छात्रनेता विनीत चपराना शुक्रवार सुबह बेहोशी की हालत में कमालपुर गांव के जंगल में मिला। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर छात्रनेता ने दावा किया कि उसको साजिश के तहत फंसाया गया है। इस साजिश में महिला के साथ एक सिपाही भी है। बेहोश हालत में उसकी अश्लील क्लिप बनाई गई। वहीं, महिला ने भी छात्रनेता व उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रनेता के पक्ष में छात्रों ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा किया।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय का छात्रनेता विनीत चपराना निवासी जागृति विहार बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को दिन भर छात्रनेता की बरामदगी को लेकर परिजन परेशान रहे। उन्होंने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस बीच बृहस्पतिवार रात एक महिला एसएसपी आवास पर पहुंची और उसने विनीत चपराना और उसके दोस्तों दीपक कुमार व विवेक पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। महिला ने विनीत की अश्लील वीडियो एसएसपी को सौंपी। जिसके बाद माहौल गर्मा गया। लोगों ने महिला के घर पर आधी रात को हंगामा भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह विनीत चपराना को कमालपुर के कुछ लोगों ने भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ ने छात्रनेता से पूछताछ की। छात्रनेता ने बताया कि उसको पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया था। उसके बाद उसकी अश्लील क्लिप बनाकर साजिश के तहत फंसाने की प्लानिंग की गई। इस साजिश में शाहनवाज नाम का सिपाही भी महिला के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौतरफा हुआ हंगामा
छात्रनेता ने बताया कि महिला और उसके साथ कुछ युवक उसकी हत्या करना चाहते थे। इसकी जानकारी पर छात्रों ने पहले सीसीएस यूनिवर्सिटी के सामने और फिर एसएसपी ऑफिस में हंगामा किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल के छात्रनेता को गिरफ्तार किया तो वह आंदोलन करेंगे।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
महिला की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने छात्रनेता विनीत चपराना, दीपक और विवेक के खिलाफ गैंगरेप की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उसके बाद आरोपी पर कार्रवाई होंगी। महिला ने पुलिस को छात्रनेता की अश्लील वीडियो सौंप दी है। महिला ने आरोप लगाया कि विनीत शादी करने का झांसा देकर उसके साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बुधवार रात उसने सारी हदें पार कर दीं। पहले विनीत और फिर उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ सिविल लाइन करेंगे जांच
साइबर एक्सपर्ट सीओ सिविल लाइन विनोद कुमार सिरोही इस मामले की जांच करेंगे। सीओ ने बताया कि अश्लील वीडियो उन्होंने देखी है। वीडियो में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वीडियो क्लिप की गंभीरता से जांच करने के बाद ही कहा जाएगा। सीओ ने बताया कि वारदात में अगर सिपाही की भी भूमिका है तो उसको भी सामने लाया जाएगा। मोबाइल की लोकेशन से स्थिति साफ हो जाएगी।

तीन माह की निकाली गई सीडीआर
एसओ मेडिकल ने बताया कि विनीत और महिला के मोबाइल फोन की तीन माह की सीडीआर निकाली गई है। जिसमें दोनों लंबी-लंबी बातें करते थे। जिसकी जांच चल रही है। बुधवार को महिला ने फोन करके विनीत को बुलाया। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे है। पति की हत्या हो चुकी है। पुलिस महिला का पुराना रिकॉर्ड भी देख रही है।


करोड़ों की प्रॉपर्टी का मामला
पुलिस के अनुसार जागृति विहार में सुभाष नाम के व्यक्ति की करोड़ों रुपये की संपत्ति है। सुभाष ने अपनी जमीन पर हॉस्पिटल बनाकर किराये पर दिया था। आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक ने सुभाष को फंसाने के लिए एक महिला आगे कर दी। सुभाष और महिला दंपति की तरह हॉस्पिटल के ऊपर एक कमरे में रहने लगे। उसके बाद महिला ने हॉस्पिटल संचालक, सपा नेता और छात्र नेताओं पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। यह प्रकरण शहर में काफी चर्चित रहा था। मामले का भंडाफोड़ होने पर पुलिस ने महिला समेत सभी आरोपियों को जेल भेजा था। उक्त महिला से छात्रनेता विनीत चपराना की अच्छी बातचीत थी। जिसके चक्कर में यह मामला हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed