फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambassadorate atmosphere in Golabad

गोलाबढ़ में धार्मिक स्थल को लेकर माहौल गर्माया    

Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ambassadorate atmosphere in Golabad
गोलाबढ़ में धार्मिक स्‍थल के विवाद को लेकर सीओ से बहस करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 टीपी नगर थानाक्षेत्र के गोलाबढ़ में विवादित धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर माहौल गर्मा गया। मौके पर पहुंचे अफसरों से भाजपाइयों की खूब बहस हुई। 
विज्ञापन

गोलाबढ़ में एक धार्मिक स्थल को लेकर लंबे समय से शकील और विनोद पक्ष में विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार कोर्ट ने इसमें यथा स्थिति के आदेश दिए हुए हैं। मंगलवार रात विनोद पक्ष ने पुलिस को सूचना दी कि दूसरे पक्ष ने विवादित धार्मिक स्थल पर टीन शेड डालकर निर्माण कर लिया है। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे तैसे मामला शांत किया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह विनोद पक्ष ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अन्य भाजपाइयों को मौके पर बुला लिया। हंगामे की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, एसीएम संतोष बहादुर टीपी नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कमल दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने यथास्थिति के आदेश के बावजूद रात को विवादित स्थल पर टीन शेड डाल दी। विनोद पक्ष ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। धमकी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस बात को ज्यादा तूल ना दिया जाए। आंधी में टीन शेड हट गई होगी। पुलिस कानून के दायरे में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर भाजपा नेता ने कहा कि जब एमडीए आए दिन लोगों के घरों और दुकानों में अवैध निर्माण पर सील लगा रहा है, तो फिर इस अवैध और विवादित स्थल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एमडीए अफसरों से रिपोर्ट मंगाई जाए कि क्या इस निर्माण की मंजूरी है? यदि नहीं तो फिर एमडीए इसे सील क्यों नहीं करता। काफी बहस के बाद भाजपाइयों पुलिस अफसरों को समस्या के समाधान को तीन दिन का समय दिया है। इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने बताया कि बारिश में टीन शेड हट गई होगी। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देना चाहते हैं। पुलिस जांच कर रही है यदि किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई की जाएगी।

बदमाशों की बनाओ वीडियो
वार्ता के दौरान एक दारोगा ने जब भीड़ की वीडियो बनानी शुरू की तो इसको लेकर भाजपाई भड़क गए। उन्होंने कहा कि वीडियो बदमाश, लुटेरों की बनाया करो। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed