फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Crime Story: The criminals have used bikes to escape in every murder case in Meerut

यूपी: हर बार बड़ी वारदात... भागने में ऐसे कामयाब हुए बदमाश, सबूत हैं ये सात मामले

Thu, 10 Sep 2020 06:29 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Sep 2020 06:29 PM IST
सार

  • बड़ी वारदात में बाइक का ही प्रयोग कर रहे बदमाश
  • हत्या और लूट की वारदात  के बाद भागने में रहती है आसानी  

विज्ञापन
Amar Ujala Special Crime Story: The criminals have used bikes to escape in every murder case in Meerut
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सालों में मेरठ शहर में लूट और हत्या की वारदात में बदमाश सिर्फ बाइक का ही प्रयोग कर रहे हैं। इसके पीछे उनका मकसद आसानी से फरार होना है। इसके बाद भी पुलिस चेक पोस्ट पर बाइक सवारों की सघन जांच नहीं करती है। बदमाश पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


जागृति विहार में ज्वैलरी शॉप में लूट, उसी दौरान व्यापारी अमन जैन की गोली मारकर हत्या और फिर आसानी से फरार हो जाना... बदमाशों की ये करतूत पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इससे पहले शास्त्री नगर में ज्वैलरी शॉप में डकैती, टीपीनगर में पंजाब नेशनल बैंक में लूट, नवीन मंडी में आढ़ती की हत्या समेत शहर में तमाम डकैती, लूट व हत्या की वारदात में बदमाश ने सिर्फ बाइक का ही प्रयोग किया। कभी भी बदमाश कार से वारदात करने नहीं आए। इसके बावजूद सड़कों पर पुलिस बाइकर्स की गंभीरता से जांच नहीं करती है। इसे लेकर पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


गलियों से भागते हैं बदमाश 
हत्या, लूट या डकैती की वारदात करने के बाद बदमाश गलियों से भागते हैं। इस दौरान बाइक उनके लिए मुफीद साबित होती है। बाइक से भागने के दौरान बदमाश सीसीटीवी में आसानी से कैद हो जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस उनको पकड़ने में कई कई हफ्ते लगा देती है। बाइकर्स पर पुलिस की ढीली कार्रवाई भी अपराध को बढ़ावा दे रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस का सक्रिय न होना भी अपराधियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ और बागपत में जहरीली शराब का कहर... 24 घंटे में तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बदमाशों ने बाइक से ही अंजाम दीं ये घटनाएं
2017 : सदर बाजार क्षेत्र में आढ़ती से पांच लाख लूट के दौरान हत्या, बाइक से भागे। 
2017 : ब्रह्मपुरी में लूट के विरोध में व्यापारी के बेटे की हत्या, बाइक से भागे।  
2017 : नवीन दालमंडी में पवन गुप्ता की हत्या कर बदमाश हसीन मोटा भागा था। 
2018 : सिटी स्टेशन के पास लूट के विरोध में व्यापारी की हत्या, बाइक से भागे। 
2019 : अगस्त में दिल्ली रोड स्थित पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लूट कर दो बाइक से भागे चार बदमाश।
2019 : दिसंबर में शास्त्रीनगर में ज्वैलरी शॉप में डकैती कर दो बाइक से भागे थे चार बदमाश।  
2019 : दिसंबर में मेडिकल क्षेत्र में लूट के दौरान गाजियाबाद के व्यापारी की हत्या कर बाइक से भागे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed