फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: licensees are selling cartridges to criminals in Meerut

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाइसेंसधारी अपराधियों को बेच रहे कारतूस, सामने आया पूरा सच

Sun, 04 Apr 2021 01:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, गजेंद्र चौधरी, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, गजेंद्र चौधरी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 04 Apr 2021 01:02 PM IST
सार

  • मेरठ में लाइसेंसधारी अपराधियों को बेच रहे कारतूस 
  • एक व्यक्ति ने 100 कारतूस में से 80 अपराधी को बेचे

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: licensees are selling cartridges to criminals in Meerut
कारतूस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शस्त्र लाइसेंसधारी अपराधियों को धड़ल्ले से कारतूस बचे रहे हैं। वे चार गुना कीमत पर डीलिंग कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कराने के दौरान इसकी पोल खुली है। इस मामले में एक शस्त्र लाइसेंसधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में खूनखराबा होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले में शस्त्र लाइसेंसों को जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। लाइसेंसधारकों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने कितने कारतूस लिए और कितने इस्तेमाल किए। आईजी रेंज के निर्देश पर मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत में जांच कराई गई। इसमें पता चला कि अपराधियों को भी कारतूस बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


अपराधियों ने ही बता दिया सच
हापुड़ पुलिस ने अपराधी इसरार निवासी राधना किठौर, बीरबल निवासी टकिया अमरोहा, अफसार निवासी ककरवा मिलक नखासा संभल और मुन्नर निवासी अजराड़ा मुंडाली को गिरफ्तार किया। इनसे कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने लाइसेंसधारकों से कारतूस खरीदे हैं। दो लाइसेंसधारक जाने आलम निवासी मुंडाली व सलीम निवासी सरधना का नाम सामने आया है। पुलिस ने जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 कारतूस में से 80 अपराधी को बेचे
लाइसेंसधारी जाने आलम ने 100 कारतूस हापुड़ गन हाउस नाम की दुकान से लिए थे। इसमें से वह 80 कारतूस अपराधियों को बेच चुका है। जाने आलम को गिरफ्तार करने के बाद उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: बाबू जी धीरे चलना... दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर है बड़ा खतरा, सामने आई ये बात


435 लाइसेंसधारी नहीं दे पाए कारतूसों का हिसाब
मेरठ रेंज के मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत जिले में 435 लाइसेंसधारी गन हाउस से मिले कारतूसों का हिसाब नहीं दे पाए। पुलिस जांच कर रही है कि किस-किस अपराधी ने ऐसे कारतूस खरीदे हैं।

जांच करा रहे हैं 
पंचायत चुनाव में पुलिस शस्त्र लाइसेंस और अवैध असलहों पर बारीकी से जांच कर रही है। हापुड़ के जिले में एक गिरोह पकड़ा है, जिसने लाइसेंसधारकों से कारतूस खरीदने की बात कही। ऐसे अन्य लाइसेंसधारियों के कारतूसों के रिकार्ड की जांच की जा रही है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed