फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Kavindra Singh arrested in 25 lakhs fraud case in Meerut

यूपी: 25 लाख रुपये की ठगी में भूमाफिया कवींद्र सिंह गिरफ्तार, ये था पूरा मामला

Tue, 18 Jun 2019 08:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Accused Kavindra Singh arrested in 25 lakhs fraud case in Meerut
यूपी पुलिस

मेरठ में 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में भूमाफिया कवींद्र सिंह को सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कवींद्र एक मुकदमे के मामले में कचहरी आया था। भूमाफिया को थाने से छुड़वाने की खातिर शाम तक सिफारिशों का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


सरूरपुर थानाक्षेत्र के करनावल गांव निवासी चेतराम पुत्र इकबाल की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। आरोप है कि भूमाफिया कवींद्र सिंह निवासी श्रद्धापुरी, कंकरखेड़ा ने एचएच-58 पर कंकरखेड़ा में ही एक कॉलोनी काटी थी। उसमें एक मकान खरीदने के लिए 14 अप्रैल 2015 को चेतराम ने 25 लाख रुपये कवींद्र को दिए थे, लेकिन न मकान मिला न ही पैसा वापस हुआ। कई बार शिकायत करने पर कवींद्र ने उसे धमकी दी। चेतराम ने कवींद्र के खिलाफ पांच दिन पहले कोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर कवींद्र के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। मंगलवार को कवींद्र अपने दूसरे किसी केस के सिलसिले से कचहरी आया था। इसकी जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगने पर रालोद नेता समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। कवींद्र को छुड़ाने के लिए शाम तक जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा पुलिस ने लगाई थी गैंगेस्टर 
कंकरखेड़ा थाने में भूमाफिया कवींद्र सिंह के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। यहां गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। कवींद्र पुलिस रिकॉर्ड में भूमाफिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कोर्ट के आदेश पर भूमाफिया कवींद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। - अब्दुल रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed