फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused firing in two places of Baghpat district

बागपत: बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Nov 2019 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Nov 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused firing in two places of Baghpat district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बागपत के दोघट कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग- अलग जगहों पर फायरिंग की। इससे लोगों ने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


दोघट कस्बे में सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कस्बे के बाजार में हवाई फायरिंग कर दी। अचानक शुरू हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। व्यापारियों ने अपने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए। बताया बाइक पर होकर आये बदमाशों ने राशन डीलर अंजुल के घर के बाहर बाइक को स्टार्ट रखते हुए हवाई फायर शुरू किए। फायरिंग से भयभीत व्यापारियों ने डायल हंड्रेड पुलिस पर फोन मिलाया लेकिन वहां फोन नहीं मिल पाया। इस बीच बदमाश बाजार से होते हुए दुर्गा मंदिर वाली गली में पहुंच गए। फिर वहां फायरिंग कर दी। इस बीच किसी ने दोघट थाने में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर 315 बोर के खाली खोखे मिले। पुलिस के पहुंचने के बाद ही व्यापारी घरों से बाहर निकले। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

विज्ञापन

बदमाशो द्वारा की फायरिंग से कस्बे में भय का माहौल बना है। कुछ दिन पहले दोघट के ही बाजार में पांच छह माह पूर्व दिनदहाड़े इसी तरह फायरिंग की। इसमें सुबह के समय अधिकांश दुकाने बंद थी। जिस कारण दुकानों के शटर में गोली मारकर दहशत फैलाने का कार्य किया। उस मामले में भी कोई कार्रवाही नहीं ही। 

थाना प्रभारी दोघट रमेश सिंह ने कहा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed