आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख सोमपाल सैनी को गोली मारने के आरोपी को फुगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
बता दें कि शुक्रवार को फुगाना थाने के गांव हबीबपुर सीकरी के रहने वाले आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख सोमपाल सैनी को खेत से चारा काटते समय पीछे से गोली मार दी गई थी। खून से लथपथ गंभीर हालत में सोमपाल सैनी को कस्बे की सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में सोमपाल सैनी को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया था।
यह भी पढ़ें: पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
फुगाना के धानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि गोली मारने के आरोपी हबीबपुर गांव के ही रोहित पुत्र महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशादेही पर गोली मारने में प्रयुक्त देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रंजिश के कारण गोली मारना स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसका चालान कर दिया गया।
सफल हुआ ऑपरेशन, जांघ में पड़ी रॉड
जिला बौद्धिक प्रमुख सोमपाल सैनी का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। तीन दशक से संघ से जुड़े सोमपाल सैनी का कुशलक्षेम जानने के लिए आरएसएस व बीजेपी के नेताओं का मेडिकल कॉलेज मे तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: यूपी: पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या, रिवॉल्वर छीनकर फरार हुए हमलावर, गांव में दहशत
वहीं घायल सोमपाल सैनी की तीमारदारी में मौजूद उसके बेटे पीयूष व पूर्व प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि शनिवार को उनकी जांघ का सफल ऑपरेशन हुआ। गोली लगने से हड्डी टूटने के कारण उनकी जांघ में रॉड डाली गई है। वह पूर्ण रूप से खतरे से बाहर हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/