फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth was beaten up outside the gym in Modipuram, Meerut.

मेरठ: जिम के बाहर फायरिंग, एक युवक को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jul 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jul 2021 07:10 PM IST
सार

यहां जिम के बाहर एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
A youth was beaten up outside the gym in Modipuram, Meerut.
मेरठ: अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक जिम के बाहर एक युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर युवक के कान पर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान युवक जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है मामला
पल्लवपुरम की डिवाइडर रोड स्थित उदय सिटी कॉलोनी में एक जिम है। पल्लवपुरम निवासी हिमांशु चौधरी जिम में एक्सरसाइज के लिए आता है। पीड़ित हिमांशु ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिम मालिक और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराकर समझौता करा दिया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग जिम से चले गए थे। आरोप है कि शनिवार को हिमांशु जिम जा रहा था। जिम के बाहर पहले से ही मौजूद करीब एक दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी युवकों ने हिमांशु के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हिमांशु ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित युवक के गले पर झपट्टा मारकर तीन तोले की चेन तोड़ ली। वहीं एक युवक ने पीड़ित के कान पर पिस्टल की बट मार दी, जिससे पीड़ित का कान लहूलुहान हो गया। पीड़ित युवक जान बचाकर जिम के अंदर भागा तो इस दौरान एक युवक ने पीड़ित पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोली की आवाज सुनकर भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 


इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पल्लवपुरम इंस्पेक्टर देवेश शर्मा कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed