खून का बदला खून... युवती की हत्या से गांव में पसरा सन्नाटा, खौफनाक है मर्डर ये कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के गांव बलीपुरा में रीना की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच में रीना की हत्या को करीब चार माह पूर्व हुई कुलदीप की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी इसी दिशा में हत्याकांड की जांच कर रही है।
मीरापुर थाना क्षेत्र का गांव बलीपुरा कस्बे से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित है। करीब चार माह पूर्व सात जून को दिनदहाड़े गांव निवासी कुलदीप पुत्र बिल्लू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुलदीप की हत्या में उसके परिजनों ने ब्रह्मसिंह के बेटे मनीष व शिवकुमार के साथ ही गुरदीप व रणधीर पुत्रगण ओमवीर के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मनीष व शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दोनों अन्य नामजद आरोपियों की हत्याकांड में संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है।
मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कुलदीप हत्याकांड की जांच में सामने आया था कि कुलदीप के हत्यारोपी भाइयों मनीष व शिवकुमार की बहन रीना के साथ प्रेम संबंध थे। इन्हीं प्रेम संबंधों के चलते कुलदीप की हत्या की गई थी।
यह भी पढ़ें: मर्डर: गोली मारकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया, किसी घर में घुसा तो खींचकर फिर बरसा दी गोलियां
वहीं ग्रामीणों के अनुसार कुलदीप की हत्या से उसके परिजनों में बेहद आक्रोश था। वे अक्सर गांव में कहते थे कि जब प्रेम संबंधों के चलते कुलदीप की हत्या कर दी गई तो उससे प्रेम करने वाली रीना को क्यों छोड़ दिया गया ? माना जा रहा है कि संभवत: कुलदीप हत्याकांड की इसी टीस को लेकर बुधवार को रीना की हत्या की गई है, जिसमें कुलदीप के दो सगे भाइयों प्रदीप व मोनू के साथ ही जॉनी व छोटू उर्फ रॉकी को नामजद कराया गया है।
गांव में पसरा खौफ का सन्नाटा
रीना की हत्या से गांव बलीपुरा में खौफ पसरा हुआ है। दरअसल, गांव निवासी इरशाद की 12 अगस्त को ही हत्या कर दी गई थी। ग्रामीण अभी इसे भूल भी नहीं पाए कि बुधवार को रीना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार दिन के भीतर गांव में दूसरी हत्या होने से ग्रामीणों में दहशत है। यही कारण रहा कि बुधवार को गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा और बच्चे तक खेलते नजर नहीं आए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/