फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman have murdered in Bijnor district of Uttar Pradesh

यूपी: महिला की गोली मारकर हत्या, आम के बाग में जलाया शव, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 17 Jan 2020 10:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
A woman have murdered in Bijnor district of Uttar Pradesh
घटनास्थल पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के गजरौला शिव में आम के बाग में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने शव के ऊपर चारपाई डालकर आग भी लगा दी। महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन करने में लगी है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव झलरा मार्ग पर नोएडा निवासी बिशंबर सिंह का आम का बाग है। बाग को गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर ने ठेके पर ले रखा है। बाग की रखवाली भी गजनफर करता है। शुक्रवार शाम गजनफर बाग में घूमने गया था। वहां उसे ट्यूबवेल के पास उल्टी पड़ी चारपाई के नीचे जला हुआ महिला का शव पड़ा मिला। चारपाई भी जली हुई थी। महिला की हत्या बाग में की गई है। मौके से पुलिस को एक कारतूस और एक खोखा मिला है। इससे साफ है कि गोली मारकर महिला की हत्या की गई। महिला कानो में सोने की बाली व एक हाथ में चूड़ी पहने है। एक पैर में उसके जला हुआ मौजा भी मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें:दो भाइयों की हत्या से परिवार पर टूटा गम का पहाड़,बहनें बोलीं-अब किसकी कलाई पर बांधेंगे राखी

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने बताया कि महिला का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 30 साल लग रही है। महिला की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई। घटना की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: आखिर क्या है दो सगे भाइयों की हत्या के पीछे की वजह, इन सवालों में उलझी पुलिस

तो कैसे जलाया गया शव 
गजरौला शिव में बाग में महिला का शव मिलने पर पुलिस ने जांच की। शव को किस तरह से जलाया गया, यह पता नहीं चल सका। क्योंकि वहां पर स्पष्ट गंध भी नहीं थी, जिससे यह पता चल सके कि केरोसिन डालकर आग लगा गई, या पेट्रोल अथवा डीजल।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed