{"_id":"5dd410818ebc3e54893c52c2","slug":"a-girl-committed-suicide-after-sexual-assault-attacked-in-a-village-of-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
Wed, 20 Nov 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिजनौर जनपद में थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की बहन की तरफ से दो आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सवेरे करीब 11 बजे की है। गांव में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की ने परिजनों की गैर मौजूदगी में दीवार के हुक में दुपट्टे के सहारे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से 30 मिनट पहले ही पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को कॉल करके बताया कि सोमवार रात गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिस कारण आत्मग्लानि में वह आत्महत्या कर रही है। इतना कहते ही पीड़िता ने फोन कॉल काट दी। बड़ी बहन पति के साथ मायके में आई। तब तक पीड़िता की मां भी खेत से घर आ गई थी। कमरे में उन्हें पीड़िता का शव लटका मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: दरिंदे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
सूचना देने पर कुछ ही देर में सीओ महेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों, ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ महेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भूरी और डेविड के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/