{"_id":"5852fd404f1c1bdc3964a5bd","slug":"a-baby-killed-after-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 16 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से मामले की जानकारी लेते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड स्थित इमलियान से एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। मेघराजपुर गांव स्थित स्कूल के पीछे उसका शव मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला, तो एक व्यक्ति बच्चे को घर के बाहर से उठाकर ले जाते हुए दिखा।
कोतवाली थानाक्षेत्र के इमलियान मोहल्ला निवासी सरताज घरों में पानी की पाइप लाइन की फिटिंग कराने की ठेकेदारी करता है। सरताज का छोटा बेटा शादान (ढाई साल) बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर 2:50 बजे एक व्यक्ति आया और बच्चे को गोद में उठाकर ले गया। मोहल्ले के दो बच्चों ने आरोपी को देख भी लिया, लेकिन सरताज का रिश्तेदार समझकर उसको टोका नहीं। करीब चार बजे शादान की मां मुमताज ने उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। बाद में पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस आई और खानापूर्ति कर लौट गई।
बृहस्पतिवार को मुंडाली के मेघराजपुर गांव स्थित स्कूल के पीछे ईख के खेत में कपड़े में लिपटा बच्चे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके फोटो व्हाट्स एप और फेसबुक पर डाले, जिससे उसकी पहचान शादान के रूप में हुई।