{"_id":"5c76ef77bdec224c74121f2b","slug":"91551298423-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई में हर्ष फायरिंग के दौरान हाथ में गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई में हर्ष फायरिंग के दौरान हाथ में गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
- सरूरपुर क्षेत्र के कक्ेपुर गांव का मामला, तमंचे से कर रहे थे फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कक्केपुर गांव में बुधवार को सगाई समारोह में तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल को सरधना अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को कक्केपुर गांव में विनय की सगाई समारोह था। बताया गया है कि विनय पेशे से वकील है। इस दौरान जुगमेंद्र ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि दूसरी बार तमंचे से फायरिंग नहीं हो हुई। इस बीच शराब के नशे में पास में खड़े सोनू ने जुगमेंद्र से तमंचा छील लिया। इस बीच जैसे ही सोनू ने फायरिंग की । तभी सामने खड़े जुगमेंद्र के हाथ में गोली जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने उसे गंभीर हालत में सरधना एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे डॉक्टरों ने मेरठ रैफर कर दिया। घटना से सगाई समारोह का रंग फीका पड़ गया। जानकारी पर थाने के एसआई भीम प्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।