फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल से डीवीआर और रजिस्टर गायब

होटल से डीवीआर और रजिस्टर गायब

Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
होटल से डीवीआर और रजिस्टर गायब
प्रेमी युगल की मौत का मामला
विज्ञापन

मेरठ। प्रेमी युगल से ब्लैकमेलिंग करने का सुबूत भी मिटा दिया गया। होटल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और रजिस्टर गायब मिला। जिस पर पुलिस की जांच टिकी थी। पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सुबूत तलाशा जा रहा है।
टीपीनगर थानाक्षेत्र में 28 जनवरी को ट्रेन के सामने कूदकर नितिन और उसकी प्रेमिका ने जान दी थी। जिस पर नितिन के पिता विमल ने आरोप लगाया था कि नितिन का दोस्त प्रवेश और उसकी पत्नी मनप्रीत ने उसके बेटे व प्रेमिका की वीडियो क्लिप बनाई हुई थी, जिससे दंपति ब्लैकमेल करते थे। प्रवेश एनएच-58 स्थित एक होटल में काम करता था, जहां सीसीटीवी कैमरे की एक वीडियो होने का दावा किया था। टीपीनगर पुलिस इसकी जांच करने होटल में पहुंची। जहां पर कैमरे की डीवीआर और एंट्री रजिस्टर गायब मिला। इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद का कहना है कि आरोपी के मोबाइल में नितिन और उसकी प्रेमिका का एक फोटो मिला है। होटल में फुटेज की बात परिजनों ने कही थी। जिसकी जांच कराई गई। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

होटल की होगी जांच
चर्चा थी कि होटल में प्रेमी युगल की अश्लील क्लिप बनाई जाती थी और फिर उनको ब्लैकमेल किया जाता था। इसकी जांच पुलिस अधिकारियों ने कराई। जिससे अभी तक की जांच में सामने आया कि यह सिर्फ अफवाह थी। लेकिन होटल से कैमरे की डीवीआर और एंट्री रजिस्टर न मिलने पर मामला फिर से गहरा गया है। पुलिस इसकी बारीकी से जांच करने में लगी है। होटल मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed