फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगत सिंह मार्केट

भगत सिंह मार्केट

Mon, 28 May 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह मार्केट
मेरठ। भगत सिंह मार्केट में रविवार देर रात किशोरी के बारे में उसके भाई पर कमेंट करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में आरोपी पक्ष ने हमला बोलकर बाइक तोड़ दी। संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात 8 बजे उसका बेटा और भतीजा हापुड़ रोड पर दवा लेने जा रहे थे। मोहल्ले के ही तीन युवकों और उनके साथियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर उनकी बेटी के बारे में कमेंट किया। विरोध करने पर मारपीट की। बेटे ने घर आकर बताया। कुछ देर बाद ही आरोपी तीन युवकों ने अपने परिजनों और साथियों के साथ घर में धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह सीओ कोतवाली और फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोपी तीनों युवक उसे स्कूल आते-जाते परेशान करते हैं। पीड़ित परिवार ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसपी सिटी के अनुसार दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
बहन पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट, आरोपी पक्ष ने हमला बोला
हमले में पांच घायल, एसपी सिटी ने पहुंचकर मामला शांत किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed