{"_id":"5adcfed84f1c1b9b098b5f24","slug":"91524432600-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की छात्रा ने पकड़वाया सेक्स रैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग की छात्रा ने पकड़वाया सेक्स रैकेट
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-6 में मेडिकल पुलिस ने रविवार रात फ्लैट में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मौके से चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि यह फ्लैट आरटीओ में दलाल करन बजाज का है, जो उसने 28 मार्च को रमेश नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था। इंजीनियरिंग की एक छात्रा व क्षेत्र के अन्य लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि इस फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिससे यहां का वातावरण दूषित हो रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश दी तो एक युवक बाहर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। फ्लैट में तीन महिलाएं एक कमरे में थीं। जबकि एक महिला और एक युवक को दूसरे कमरे का गेट खुलवाकर गिरफ्तार किया गया। मौके से चार मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया।
एसओ के अनुसार कमरे से पकड़ा पकड़ा गया आरोपी अनुज और महिला परीक्षितगढ़ निवासी हैं। जबकि अन्य तीनों महिलाएं तोपखाना, बुलंदशहर और अलीगढ़ निवासी हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पता चला कि शास्त्रीनगर निवासी एक चिकित्सक का भी यहां आना-जाना था। परीक्षितगढ़ निवासी महिला तोपखाना निवासी महिला की मदद से व्हाट्स एप पर लड़की और महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाती थी। आसपास के लोगों को यही बता रखा था कि किराएदार रमेश नौचंदी क्षेत्र में नौकरी करता है। महिलाएं उसकी रिश्तेदार हैं।