फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला से लूटपाट, गोद से बच्चा छीना

महिला से लूटपाट, गोद से बच्चा छीना

Fri, 09 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
महिला से लूटपाट, गोद से बच्चा छीना
मेरठ। डीएम आवास के पास बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। बदमाशों ने महिला की गोद से उसका बच्चा छीनने का भी प्रयास किया। महिला ई-रिक्शा से गिर गई। लेकिन बच्चे को नहीं छोड़ा। सूचना के बावजूद सिविल लाइन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। गोला कुआं निवासी शहनाज पत्नी मुशीर जेठानी रेशमा के साथ ई-रिक्शा से जसवंत राय हॉस्पिटल में रिश्तेदार को देखने जा रही थी। शहनाज की गोद में उसका तीन साल का बेटा मुनीर था। डीएम आवास के पास काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश शहनाज की गोद से बच्चा छीनने लगे। महिला बदमाशों पर टूट पड़ी और उसने बच्चा नहीं छोड़ा। करीब 10 मिनट तक दोनों महिलाएं बदमाशों से जूझती रहीं। भीड़ लगने पर बदमाश शहनाज का बैग लूटकर फरार हो गए, जिसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। लोगों ने सूचना दी। लेकिन सिविल लाइन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन

थाने में ठीक नहीं हुआ व्यवहार
रोती बिलखती दोनों महिलाएं सिविल लाइन थाने पहुंचीं। जहां पर तीन दरोगा महिलाओं को मिले। दरोगाओं का व्यवहार ऐसा था कि महिलाएं उनसे भी डरने लगीं। महिलाएं बोलीं कि वह अभी घबराई हुई हैं, कोई उनकी तहरीर लिख दे। जिस पर दरोगा बोले कि घटना तुम्हारे साथ हुई, कागज हम देंगे। लेकिन तहरीर खुद लिखकर दो। घबराई महिला ने जैसे तैसे कर तहरीर लिखी। उसके बाद दरोगा बोले कि तुम थाने से जाओ। बदमाशों को हम ढूंढ लेंगे। पुलिस ने घटनास्थल तक जाना मुनासिब नहीं समझा। मायूस महिलाएं वहां से चली गई। लोगों का कहना है कि थानों में पीड़ितों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो कौन पुलिस पर यकीन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को जाएगी रिपोर्ट
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार महिला से लूट की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। थाने में महिलाओं से ठीक व्यवहार नहीं हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर दरोगाओं की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
- डीएम आवास के पास वारदात, बदमाशों से भिड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed