{"_id":"5995f7334f1c1bcc388b4603","slug":"91503000371-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बुधवार को नील गली में काशीपुर के सराफ से हुई ठगी के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान करने में जुटी है।
बुधवार को देहली गेट थानाक्षेत्र के नील की गली में काशीपुर के सराफ कृष्ण कुमार से 250 ग्राम सोना और दो लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने अज्ञात में ठगी का केस दर्ज किया था। मामले की जांच में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसमें एक दुकान पर लगे कैमरे में एक ठग कैद हो गया। एसओ देहली गेट विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ये युवक सफेद शर्ट और काली पेंट पहने है। करीब छह फीट लंबा ये युवक स्पोर्ट्स शूज पहने हुए है। इस फुटेज को थानों में भेजकर इसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। उधर, सराफा व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में हुई इस तरह की घटनाओं में भी घटना करने वाले करीब छह फिट लंबाई वाले ही थे। उन्हें आशंका है कि ये घटनाएं एक ही गैंग कर रहा है।