{"_id":"595e5dd24f1c1b6b728b45d6","slug":"91499356626-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी कार्यालय पर हंगामा
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन निकलते ही वाल्मीकि आश्रम में बदमाशों का धावा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में दिन निकलते ही हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने महिला महंत सहित चार लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और हजारों की नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए भाजपाइयों, हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस का घेराव किया।
बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे नूरनगर रोड पर सरस्वती लोक कॉलोनी के पास महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। आश्रम की महंत शारदा देवी के अनुसार बदमाश अपने हाथ में चाकू, तमंचे और लाठी डंडे लिए हुए थे। बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर कुछ खाने को मांगा। वह जैसे ही रसोई में गई तो बदमाशों के अन्य साथियों ने दूसरी ओर आंगन में सोए उनके पुत्र मोनू और राकेश नाम के अन्य युवक को तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों के दो साथियों ने पूरे आश्रम की तलाशी ली।
महंत के अनुसार बदमाश संदूक में रखी 10 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, दो चांदी की पाजेब और दान पात्र से नकदी निकालकर उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया जब लोगों ने उन्हें दरवाजा खोलकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, राजू धवन, रमन ठेकेदार, आशु वाल्मीकि और वाल्मीकि समाज के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर घेराव किया और नाराजगी जताई। भाजपाइयों ने कहा कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं वह धर्म स्थलों में भी वारदात करने लगे हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल से बदमाशों को तीन दिन में पकड़ने की मांग की। महंत ने तहरीर दी है।
तीन साल पहले भी हुई थी लूटपाट
महंत ने बताया कि तीन साल पहले भी बदमाशों ने आश्रम पर धावा बोला था। जब बदमाश यहां से गाय और दो बछडे़ लूटकर ले गए थे। आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने पुलिस से रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है।
आश्रम में तीन बदमाश घुसे थे। उन्हाेेंने वहां कमरे से सामान चोरी किया। इस दौरान कर्मचारियों की आंख खुल गई। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कमरे में बंद कर दिया और भाग गए। महंत की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अजय अग्रवाल इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी
खास बातें
महिला महंत और कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट, नगदी, जेवर ले गए