{"_id":"5c9be2eebdec22145c46e39c","slug":"81553720046-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कारबाईन व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कारबाईन व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कंकरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपी किए गिरफ्तार
- लाइसेंसी है कारबाइन, जांच पड़ताल में जुटी कंकरखेड़ा पुलिस
मेरठ/कंकरखेड़ा।
बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से सोना लूट के आरोपी हेमंत के पार्टनर समेत दो आरोपियों को कंकरखेड़ा पुलिस ने संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक कारबाइन, 15 कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार चुनाव के मद्देनजर वह मंगलवार रात एनएच-58 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध लोग हथियारों के साथ घूमते मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम जॉनी पॉल पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रेमनगर कंकरखेड़ा और दूसरे ने संजीव पुत्र सुरेंद्र निवासी आदर्शनगर बिनौली बागपत बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से एक कारबाइन, 15 कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ है।
पूछताछ में जॉनी ने बताया कि कारबाइन उसने पिलखुवा के नरेंद्र सिंह से खरीदी थी। नरेंद्र सिंह के पास कारबाइन कहां से आई। इसकी जानकारी उनको नहीं है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का दावा है कि यह कारबाइन लाइसेंसी है। यह चोरी की गई है या फिर लूटी गई है, इसकी जांच करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
30 हजार में कैसे मिली कारबाइन
पुलिस के मुताबिक आरोपी संजीव ने बताया कि उसने 30 हजार रुपये एडवांस में देकर कारबाइन खरीदी है। इसको लेकर आरोपियों से कई सवाल पूछे गए। वह कारबाइन को लेकर कहां जा रहे थे। इसका जवाब न देने पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुसार जॉनी सोना लूट के मामले में जेल गया आरोपी हेमंत का पार्टनर है। जॉनी और हेमंत ने पार्टनरशिप में नेशनल हाईवे पर ए स्टार व यू बॉय नाम से होटल खोल रखा है।