फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता को हत्या की धमकी, गनर मिला

भाजपा नेता को हत्या की धमकी, गनर मिला

Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को हत्या की धमकी, गनर मिला
सभी केंद्र
विज्ञापन

- भावनपुर में दूल्हा-दुल्हन के साथ लूटपाट से जुड़ा है मामला, हुआ था सांप्रदायिक तनाव
- सपा नेता समेत कई आरोपी गए थे जेल, दूसरे समुदाय के युवक पर धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रोहताश पहलवान को हत्या की धमकी दी गई है। कुछ लोगों से जान का खतरा जताते हुए सोमवार को रोहताश पहलवान एसपी देहात से मिले। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार भाजपा नेता को एक गनर दिया गया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल गांव निवासी रोहताश पहलवान वार्ड 35 से जिपं. सदस्य हैं। रोहताश ने पचपेड़ा निवासी सपा नेता के सामने जिपं सदस्य का चुनाव लड़ा था। 15 दिन पहले भावनपुर के पचपेड़ा गांव में दूल्हा-दुल्हन के साथ लूटपाट के मामले ने सांप्रदायिक तूल पकड़ा था, जिसमें रोहताश पहलवान ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सांप्रदायिक तनाव पैदा होने पर भावनपुर पुलिस ने सपा नेता व उसके दो बेटों समेत आठ लोगों को बलवा और डकैती में जेल भेजा था। रोहताश पहलवान का आरोप है कि दो दिन पहले पचपेड़ा के दूसरे समुदाय के युवक ने धमकी दी कि या तो क्षेत्र में आना छोड़ दे, नहीं तो अंजाम भुगत लेना।
विज्ञापन

तीन बार हो चुका है हमला
करीब तीन साल पहले सपा शासन में रोहताश पहलवान पर हमले में भावनपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद शास्त्रीनगर में भाजपा नेता की गाड़ियों पर पथराव व फायरिंग की गई, जिसका मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने आरोपी सपा नेता और व उसकी पत्नी पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकी हत्या
इससे पहले भी मवाना निवासी जिला पंचायत सदस्य को एक साल पहले धमकी दी गई थी। वहीं साल 2011 में बसपा नेता और जिपं. सदस्य संजय गुर्जर की भी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।

स्याल के एक कुख्यात पर नजर
जिपं सदस्य को धमकी के मामले में स्याल के एक कुख्यात पर भी पुलिस की नजर है। यह कुख्यात रंगदारी मांगने के साथ धमकी दे चुका है। जिसने पूर्व में भाजपा नेता राजीव गुप्ता उर्फ काले पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं स्याल के इसी कुख्यात ने तो धमकी नहीं दिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed