{"_id":"5be9e143bdec22699e087a6d","slug":"81542054211-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
- पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात से लगाई न्याय की गुहार
मेरठ। मवाना कस्बे के मोहल्ला तिहाई निवासी खलील अहमद ने एसपी देहात राजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर मवाना पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
खलील अहमद ने बताया कि 10 नवंबर को उनके 10 टायरा ट्रक से जियाउल नाम के युवक ने डीजल चोरी कर लिया था। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि जियाउल के पक्ष में थाने पहुंचे सीना गांव के रणबीर ने उनके भाई शाहदाब के साथ गाली-गलौच कर दी। शाहदाब ने जब इसका विरोध जताया तो रणबीर ने शाहदाब के साथ मारपीट शुरु कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम इंस्पेक्टर मवाना के सामने घटा और वह मूकदर्शक बने रहे। खलील ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलने पर वह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। खलील का आरोप है कि इंस्पेक्टर मवाना ने आरोपी रणबीर के दबाव में आकर उनके भाई शाहदाब पर ही जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में उन्होंने भी तहरीर दी। मगर इंस्पेक्टर मवाना ने तहरीर लेकर रख ली और कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित पक्ष को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।