{"_id":"5ba4049f867a55013d11a8e8","slug":"81537475743-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता की पीट-पीटकर हत्या
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। बसपा के पूर्व नगराध्यक्ष की बृहस्पतिवार सुबह पंचायत की जमीन पर दुकान बनाए जाने का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने मोहल्ले के ही लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला भाटवाड़ा में बसपा के पूर्व नगराध्यक्ष देवेंद्र पुत्र लाल सिंह अपने घर के बाद खाली पड़ी पंचायती जमीन में बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों वहां दुकान बनानी चाही। देवेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर उन्होंने एकजुट होकर लाठी-डंडे से देवेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देख हमलावर फरार हो गए। इसके बाद परिजन घायल देवेंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन एकत्र होकर थाने पहुंचे। यहां पर मृतक देवेंद्र के भाई नरेंद्र ने मोहल्ले के ही निहाल, पूर्व सभासद सुशील उर्फ बिट्टू, कमल, नेमचंद आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नरेंद्र ने बताया कि उसके भाई देवेंद्र के सीने में गंभीर चोट लगी। जिसके चलते उसकी मौत होना बताया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी परंतु वे हत्थे नहीं चढ़ सके। उधर, थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य बातें
मृतक के भाई ने मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया