{"_id":"5a5e63ed4f1c1b7f268b4cf9","slug":"81516135405-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड से हुई शव की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैन कार्ड से हुई शव की शिनाख्त
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
मोहकमपुर के सचिन का था ट्रैक पर मिला शव
मेरठ। दो दिन पूर्व टीपी नगर थानाक्षेत्र में शिवपुरम के निकट रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला था। पुलिस के अनुसार शव के पास एक पैन कार्ड मिला था। पुलिस पैन कार्ड लेकर आयकर विभाग कार्यालय पहुंची तो विभाग ने रिकार्ड चेक कर बताया कि ये पैन कार्ड मोहमपुर निवासी सचिन पुत्र सुरेश का है। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि सचिन दो दिन पूर्व शाम को घर से गया था। वे उसे तलाश रहे थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर उसके शव की शिनाख्त की। बकौल पुलिस सचिन की मानसिक स्थिति कुछ दिन से ठीक नहीं थी।