{"_id":"6af5f8301c37c40a9d0d43fc","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-after-returning-from-in-laws-home-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157045-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मृतक रामनाथ का फाइल फोटो
सिढ़पुरा। गांव नर्रई में ससुराल से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव नर्रई निवासी रामनाथ पुत्र प्रेमसिंह भाई दूज मनाने बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव हुल्लपुर स्थित अपनी ससुराल गया था।
बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने एक बच्चे के साथ ससुराल से वापस घर लौटा था। घर लौटने के कुछ ही देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए एटा के एक डॉक्टर के पास लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे तीन बच्चे रोता-बिलखता छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिढ़पुरा थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सीओ पटियाली अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।