फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मासूम का सुराग नहीं

मासूम का सुराग नहीं

Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
मासूम का सुराग नहीं
खेड़ा से अपहृत तीन साल के मासूम का सुराग नहीं
विज्ञापन

सरधना/मेरठ। खेड़ा गांव से अपहृत तीन साल के बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की चार टीमों ने रविवार दिन भर बच्चे की गांव और जंगल में तलाश की। खोजी कुत्ता भी बच्चे के घर से पचास मीटर की दूरी पर ही चक्कर काटता रहा। पुलिस आधा दर्जन युवकों से पूछताछ कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
खेड़ा गांव निवासी फौजी अंकित कुमार के बेटे आभास उर्फ गोलू (3 वर्ष) का शुक्रवार शाम घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। शनिवार रात एसएसपी सरधना थाने पहुंचीं और खोजबीन के प्रयासों के बारे में पुलिस अफसरों से जानकारी ली। भाजपा विधायक संगीत सोम भी पुलिस अफसरों से बच्चे की बरामदगी को लेकर लगातार बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चे की तलाश में एसपी देहात राजेश कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत चार टीमें लगी हैं। लेकिन 48 घंटे बीतने पर भी बच्चे की बरामदगी में पुलिस टीमें खाली हाथ हैं। रार्धना गांव के एक युवक से एक माह पहले अंकित के परिवार के लोगों का विवाद हुआ था। पुलिस ने रार्धना के तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपहरण में फिरौती मांगे जाने की बात से भी पुलिस अफसर इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने गांव की कई महिलाओं से भी पूछताछ की। लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों का हाल बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से आभास का कोई सुराग न लगने से मां नीलम, बहन अवनी, पिता अंकित, दादी कमलेश और अन्य परिजन का बुरा हाल है। घर पर गांव की महिलाओं और आसपास के लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।
गली में घूमता रहा खोजी कुत्ता
खोजी कुत्ता बच्चे के घर से लेकर गली में 50 मीटर तक गया और फिर वापस बच्चे के घर के गेट पर पहुंचा। इतनी दूरी में उसने आधा घंटे में करीब दस से 15 चक्कर लगाए। पुलिस अफसरों का मानना है कि बच्चे को घर के बाहर से या गली के मोड़ से उठाया है। बच्चा तीन साल का है, ऐसे में उसे गोदी में उठाकर ले जा सकता है। गली के मोड़ से वाहन भी आते-जाते हैं। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक बच्चा घर में ही था। उसके बाद बच्चे का अपहरण किया गया। पुलिस का मानना है कि जिस समय बच्चे का अपहरण किया गया, उस समय अंधेरा हो जाता है। ऐसे में पूरी प्लानिंग के तहत किसी ने बच्चे को उठाया है।
परिवार के लोगों का यह कहना
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर आभास को किसी ने खेलते देखा नहीं था। बच्चे के ताऊ शिवकुमार ने बताया कि वह पूजा स्थल पर बैठा हुआ था और उसके पास आभास जूते पहनकर जा पहुंचा था। उसने परिजनों को आवाज देकर उसे पूजा स्थल से दूर ले जाने को कहा था। उसके बाद बच्चा कहां गया, इसका कोई पता नहीं चल रहा। पुलिस ने क्षेत्र के कई तांत्रिकों पर भी फोकस बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को उठाने में किसी महिला का भी हाथ हो सकता है।

जल्द कर लेंगे बरामद
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी की गई। पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। बच्चे को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed