{"_id":"59b061494f1c1be27f8b473c","slug":"81504731465-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साठ
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। 650 सिपाहियों के एक साथ ट्रांसफर में थानों के मुंशियों और पुलिस ऑफिस में तैनात बाबुओं ने साठगांठ कर बड़ा खेल कर दिया। एक सिपाही ने बुधवार को एसएसपी के सामने पेश होकर सिस्टम पर सवाल उठाए तो एसएसपी ने जांच बैठा दी।
मामला लिसाड़ी गेट का है। सिपाही ने एसएसपी के सामने आरोप लगाया कि जिले में सेटिंग से और पैसा देकर पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर कराए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर एक साल से एक थाने में जमे सभी सिपाहियों के ट्रांसफर होना तय है। इसकी सूची खुद एसएसपी ने मंगवाई और ट्रांसफर किए। सिपाही बोला कि उसे थाने में सिर्फ 10 महीने हुए हैं जबकि मुंशी गोपाल को तीन साल हो चुके हैं। लेकिन साठगांठ कर मुंशी ने अपना ट्रांसफर तो रुकवा लिया और मेरा करा दिया।
सिपाही का आरोप है कि मुंशी उसे धमकी देकर कहता कि उसकी सिफारिश ऊपर तक है। इसके अलावा तीन और ऐसे सिपाही थाने में तैनात हैं, जिन्हें मुंशी ने रुकवा लिया। इसके अलावा भी कई अन्य सिपाहियों ने इसकी शिकायत सीधे एसएसपी से की। जिस पर एसएसपी ने पेशकार को बुलाकर मुंशी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना कि सिपाहियों की शिकायत आई हैं, इस पर जांच कर कार्रवाई होगी। नियमानुसार ही सिपाहियों के ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
- सिपाही ने खोली एसएसपी के सामने पेश होकर पोल