फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बासी ईद पर स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान

बासी ईद पर स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान

Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बासी ईद पर स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान
मेरठ। शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी रोकने के लिए मंगलवार दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। सीओ और थाना प्रभारियों ने अलग-अलग प्वाइंटों पर चेकिंग करते हुए 120 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। 16 बाइक सीज की गईं जबकि 150 से ज्यादा वाहनों के फोटो चालन किए गए।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने मंगलवार शाम एसओ कोतवाली विजय गुप्ता के साथ इंदिरा चौक पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। सबसे ज्यादा फोकस दोपहिया वाहनों पर रहा। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने और तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। देहली गेट इंस्पेक्टर ने जली कोठी पर चेकिंग की। लिसाड़ी गेट पुलिस ने भूमिया का पुल, जाकिर कालोनी और नूरनगर तिराहे पर चेकिंग कर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसओ नौचंदी उमेशचंद पचौरी ने हापुड़ अड्डे, एल ब्लॉक तिराहे पर चेकिंग की। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक ने मंडी गेट के सामने बाइक दौड़ाने वालों के चालान काटे। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बिजली बंबा बाईपास और शॉप्रिक्स मॉल के पास चेकिंग कर 50 से अधिक बाइकों के चालान काटे जबकि 13 बाइक सीज की। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने 150 वाहनों के फोटो चालान किए। बिना हेलमेट, डीएल और आरसी के बाइक चलाने पर 70 चालान काटे। तीन बाइक सीज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में पैरामिलिट्री लगाकर चेकिंग:
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि शाम को रेडलाइट एरिया, ब्रह्मपुरी, दिल्ली रोड, शारदा रोड और भूमिया पुल पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए चेकिंग की गई। कबाड़ी बाजार में सड़क पर खड़ी बाइक और एक्टिवा के बारे में पुलिस ने पूछा तो पता चला कि युवक कोठों पर गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने बाइकों के चालान काटे।
खास बात
- 200 से ज्यादा वाहनों के चालान, 16 बाइक सीज, 150 के फोटो चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed