{"_id":"5b885e3a42c792462d13512d","slug":"71535663674-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास कप्तान से 2.55 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास कप्तान से 2.55 लाख रुपये लूटे
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ कप्तान से बदमाशों ने लूट कर ली। कनपटी पर पिस्टल तानकर 2.55 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना लगने पर पुलिस में खलबली मच गई। दिन भर पुलिस वारदात को छुपाने में लगी रही। लेकिन देर रात केस दर्ज हो गया।
परतापुर थानाक्षेत्र के गावड़ी गांव निवासी कतान सिंह उर्फ कप्तान पसवाड़ा पेपर मिल में सप्लायर हैं। दोपहर करीब 12:15 बजे कप्तान मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास अपने ऑफिस में बैठे थे। आरोप कि नकाबपोश तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर ऑफिस में घुसे। पंडित ट्रांसपोर्ट वालों से मिलने की बदमाशों ने बात कही। इससे पहले कप्तान सिंह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने तलाशी लेनी शुरू कर दी। एक बैग में रखे ढाई लाख रुपये और कप्तान सिंह की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों पैसा लेकर वहां से मोदीनगर की तरफ फरार हो गए। बदमाश उनके दो मोबाइल फोन भी ले गए। पीड़ित कप्तान सिंह ने पुलिस चौकी पर जाकर इसकी जानकारी दी। जिले में नए एसएसपी अखिलेश कुमार ने चार्ज संभाला है, इसको देखते हुए दिन भर पुलिस घटनाओं को छुपाती रही। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह घटना संदिग्ध लग रही। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खास बातें:
- बदमाशों ने कनपटी के पिस्टल लगाकर की वारदात
- मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास वारदात, रिपोर्ट