फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी को बंधक बनाकर सिगरेट से दागा

पत्नी को बंधक बनाकर सिगरेट से दागा

Sat, 09 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बंधक बनाकर सिगरेट से दागा
मेरठ। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवक पर पत्नी को बंधक बनाकर सिगरेट से दागने और करंट लगाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस पर दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी विगत 19 दिसंबर को सरधना निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हैं। यह मांग पूरी न होने पर पांच दिन पहले उसके पति ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। उसे सिगरेट से दागा और बिजली के करंट लगाए। ससुराल वालों ने शिकायत करने पर पीड़ित को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों को शरीर पर सिगरेट और करंट के निशान दिखाए। युवती की हालत एसएसपी ऑफिस पर ही बिगड़ गई। सूचना पर एसएसपी ऑफिस पहुंची एसओ महिला थाना नेहा चौहान ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed