फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Fri, 02 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल
मेरठ। शाहजहां कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान 30-40 राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार शाहजहां कॉलोनी न्यू इस्लाम नगर में सरीफन ने कई साल पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने केे बाद वृद्धा की मौत हो गई। जमीन खरीदने वालों में सिराजुद्दीन की पत्नी तमीजन, इलियास की पत्नी जरीना, खातून, आरिफ थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सिराजुद्दीन प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था तो वहां सरीफन का देवर हनीफ 20-25 लोगों को लेकर पहुंच गया। प्लॉट पर दावे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी हनीफ पक्ष के लोगों ने तमंचे और पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आदिल और राजुदुद्ीन को पकड़ लिया। संघर्ष में जरीना, आरिफ, इलियास, रेशमा, चांदनी घायल हो गईं। सीओ ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से परवेज, पप्पल, साबिर, कलवा, सोएब, आबिद, नईम, सिराजुद्दीन, जमशेद, अफजाल, तालिब, खालिद, ताजुद्दीन आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भूमाफिया ने कराया बवाल
सिराजुद्दीन पक्ष के लोगों ने एसओ लिसाड़ी गेट का घेराव कर नारेबाजी कर दी। आरोप लगाया कि किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक भूमाफिया ने पुलिस की मिलीभगत से हमला कराया है। भूमाफिया थाने में आता रहता है।

निष्पक्ष होगी कार्रवाई
दोनों पक्ष खाली पड़े प्लॉट पर अपना दावा कर रहे हैं। बवाल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। प्रकरण की निष्पक्षता से जांच होगी। -दिनेश शुक्ल, सीओ कोतवाली
खास बातें:
लिसाड़ी गेट की शाहजहां कालोनी में हुई घटना
30-40 राउंड फायरिंग से कॉलोनी में मची अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed