{"_id":"5a591df94f1c1bf6408b47af","slug":"71515789817-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, खेत में मिला शव
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के गेझा गांव में एक युवती का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। किसी गर्म चीज या सिगरेट से दागने की आशंका भी लग रही है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पतापुर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो खेत में एक दो जगह खून भी पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार महिला ने नीले रंग का सूट पहना था। उसकी उम्र करीब 25 साल थी। जिस खेत में शव मिला है वो खेत गेझा-अघेड़ा मार्ग पर है। सड़क से उसकी दूरी 25-30 मीटर है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं ओर कर शव को यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई।
खास बात
परतापुर के गेझा गांव के खेत में मिला शव, चेहरे, गले पर चोट के निशान