{"_id":"59b066e94f1c1bf57f8b47b4","slug":"71504732905-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में दबिश के बावजूद जारी वाहनों का कटान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोतीगंज में दबिश के बावजूद जारी वाहनों का कटान
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सोतीगंज में चोरी व लूट की गाड़ियों का कटान पुलिस बंद नहीं करा पा रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों की पुलिस अक्सर सोतीगंज में दबिश देती है। स्थानीय पुलिस तो फौरी तौर पर दबिश देती है। बुधवार को भी पुलिस फोर्स सोतीगंज में पहुंची और 15 मिनट इधर-उधर घूमकर वापस लौट गई। पुलिस को सिर्फ तीन बाइक संदिग्ध मिलीं, उन्हें भी थाने ले जाकर छोड़ दिया गया।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया समेत शहर के तमाम थानेदार आईटीबीपी के साथ बुधवार शाम सोतीगंज पहुंचे। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने सिर्फ तीन संदिग्ध बाइक पकड़ीं और उनको थाने भेज दिया। जिसमें एक बाइक फौजी की थी, जो सामान खरीदने आया था। फौजी ने एसपी सिटी से शिकायत की तो उन्होंने थाने से बाइक ले जाने की बात कही।
पहले वसूली तो बंद कराओ
पुलिस फोर्स पहुंचते ही दर्जनों कबाड़ी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर जमा हो गए। कबाड़ियों ने अफसरों से कहा कि पुलिस की वसूली बंद कराओगे तो सोतीगंज में लूट व चोरी के वाहन कटने बंद हो जाएंगे। पुलिस बेवजह आती है और लोगों को धमकाकर चली जाती है। इस फौरी दबिश के बाद पुलिस फोर्स बेगमपुल चौराहे पर पहुंच गई। जिसके बाद कबाड़ियों ने दुकानें और गोदाम खोल लिए। आधा घंटे बाद सोतीगंज फिर से रोजाना की तरह सामान्य हो गया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि सोतीगंज में लगातार दबिशें दी जाएगी। वह अब तक चार दबिश दे चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस से पहले दुकानें बंद
सोतीगंज में पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं। कबाड़ियों को जानकारी थी कि पुलिस दबिश देने आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी वहीं तीन-चार दुकानें खुली थी, जिस पर पुलिस को सब कुछ ठीकठाक मिला। पुलिस वापस लौट आई।
आठ कबाड़ी काटते वाहन, दबिश पर बढ़ते रेट
एक कबाड़ी ने बताया है कि सोतीगंज में सिर्फ आठ कबाड़ी चोरी और लूट के वाहनों को काटते हैं। पुलिस पैसा लेकर वाहन कटवाती है। पुलिस अगर उक्त आठ कबाड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे तो सोतीगंज में कटान बंद हो जाएगा। पुलिस हर बार दबिश देकर अपने ही रेट बढ़ा लेती है।
शिकायत बढ़ने पर देते दबिश
सोतीगंज मेें वाहनों के कटने की शिकायत लगातार पुलिस अधिकारियों के पास जाती हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार कई बार इस पर नाराजगी जता चुके हैं। बुधवार को भी एसएसपी के निर्देश पर सोतीगंज में छापा लगा। लेकिन पुलिस खाली हाथ लौट आई।
कबाड़ियों पर करेंगे कार्रवाई
एसपी सिटी का कहना है कि सोतीगंज में छापे के दौरान कुछ कबाड़ी दुकान और गोदाम बंद कर भाग गए थे। पुलिस ने तीन बाइक पकड़ी थी। उक्त कबाड़ियों पर कार्रवाई करेंगे। सदर पुलिस को साथ लेकर कई बार दबिश दी जाती हैं, ताकि सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसा रहे।