फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में चल रही अवैध आरा मशीन, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

शहर में चल रही अवैध आरा मशीन, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

Fri, 23 Jun 2017 02:47 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
शहर में चल रही अवैध आरा मशीन, शिकायत पर कार्रवाई नहीं
शहर में चल रही अवैध आरा मशीन
विज्ञापन


- शिकायत का नंबर नहीं उठा रहा
मेरठ। शहर में अवैध आरा मशीनें बेखौफ चल रही हैं। वन विभाग की टीम की छापेमारी के बावजूद कई इलाकों में मशीन चल रही है। विभाग ने अवैध आरा मशीनों की शिकायत के लिए ऑफिस का नंबर 01212641762 जारी किया था। लोग उस पर फोन करते हैं, लेकिन वह रिसीव नहीं किया जाता।

व्यापारियों ने अवैध आरा मशीनों की लिस्ट के साथ शिकायत वन संरक्षक से की थी। वन संरक्षक की तरफ से व्यापारियों को कहा गया कि शिकायत दूरभाष पर दर्ज कराएं। व्यापारी तीन दिन से इस नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो नंबर रिसीव ही नहीं किया गया। व्यापारियों की शिकायत के बाद अमर उजाला ने भी इस नंबर पर काल की तो ये नंबर रिसीव ही नहीं किया गया। इसके अलावा लिसाड़ीगेट क्षेत्र के नूर नगर इलाके में कई आरा मशीन बिना लाइसेंस के ही अवैध रूप से चलती मिली। दिल्ली रोड पर कई मशीन बिना लाइसेंस के चलने की सूचना है। वन विभाग के अभियान चलाने का असर बिना लाइसेंस वाली मशीन संचालकों पर नहीं पड़ा। कभी वह गुपचुप तो कभी खुलेआम मशीन चल रहे हैं। जैसे ही उन्हें छापे की सूचना मिलती है, बंद करके फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed