{"_id":"5c8c1e9fbdec2213ee5d3b40","slug":"61552686751-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। गांव सनौता के जंगल में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
गांव सनोता के जंगल में करीब 15 दिन से लापता सनौता निवासी नफीस उर्फ सुक्खा (44) पुत्र वहीद का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह करीब 15 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। इस संबंध में मृतक के भाई सईद ने बीती एक मार्च को नफीस की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने के बाद भी नफीस का पता नहीं लग सका था। शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली गांव सनौता के जंगल में उस्मान के ईख के खेत में सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव की पहचान कराई। बताया कि शव गांव सनौता निवासी नफीस का है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।