फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक पर बैठने से मना करने पर युवक ने खुले आम सड़क पर छात्रा को पीटा

बाइक पर बैठने से मना करने पर युवक ने खुले आम सड़क पर छात्रा को पीटा

Fri, 07 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर बैठने से मना करने पर युवक ने खुले आम सड़क पर छात्रा को पीटा
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाने के सामने साईं प्लाजा है। बृहस्पतिवार दोपहर वहां स्थित एक इंस्टीट्यूट से एक छात्रा लौट रही थी। इस बीच थाने के सामने एक बाइक सवार युवक पहुंचा और छात्रा को बाइक पर बैठने के लिए कहा। इनकार करने पर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा वहां चली गई। इस पर युवक उसके पीछे-पीछे गया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद युवक को छात्रा को कई थप्पड़ मारे। बाद में छात्रा बाइक पर बैठ गई और युवक के साथ चली गई। वहीं इस पूरी घटना के दौरान लोग मूकदर्शक बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि छात्रा युवक की प्रेमिका थी। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसलिए वह बाइक पर नहीं बैठ रही थी। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि युवक की बाइक का नंबर मिला है। नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


शिवलोक पुरी में किशोरी से छेड़छाड़
कंकरखेड़ा। शिव लोक पुरी में बुधवार रात एक किशोरी किसी काम से बाहर जा रही थी। इस बीच पड़ोस के दी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed