फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कानून को हाथ में लेने वालों की तलाश

कानून को हाथ में लेने वालों की तलाश

Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कानून को हाथ में लेने वालों की तलाश
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी के पास कश्मीरी पैलेस में शुक्रवार को शादी समारोह में पर्स चोरी होने पर भीड़ ने दो लोगों को पकड़कर पिटाई कर दी थी। जिसमें एक युवक की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। युवकों ने चोरी की या नहीं, इसकी जानकारी लोगों को ठीक से नहीं थी। घायल दोनों युवक पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराए थे। यह मामला शनिवार को लखनऊ तक पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर नौचंदी ने कश्मीरी पैलेस मालिक जगदीश कुमार से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मंडप में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें युवकों को भीड़ पिटाई कर रही है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल अनस निवासी ढबाईनगर नौचंदी बताया है। एसएसपी का कहना है कि मारपीट करने का अधिकार किसी को नहीं है। आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed