{"_id":"5b51d7b14f1c1b51748b6178","slug":"61532090289-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश
मुरादनगर। छेड़छाड़ से आहत एक छात्रा से घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर छात्रा को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उल्टा ही छात्रा के भाई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
कालोनी निवासी एक छात्रा बुधवार शाम रेलवे रोड पर किसी काम से जा रही थी। बीच बाजार बाइक सवार युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। मौके पर छात्रा का भाई भी पहुंच गया। छात्रा के भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया। छात्रा के भाई और मनचलों के बीच मारपीट हो गई। रेलवे रोड पर छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छात्रा के भाई को हिरासत में ले लिया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और कमरे में चली गई। छेड़छाड़ से आहत होकर उसने चुन्नी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी बीच छात्रा के परिजन कमरे में पहुंच गए। परिजनों ने छात्रा को उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में छात्रा के भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। एसओ लक्षेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।