फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुशील मूंछ की तलाश में एसटीएफ और एटीएस

सुशील मूंछ की तलाश में एसटीएफ और एटीएस

Tue, 20 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ की तलाश में एसटीएफ और एटीएस
मेरठ। 25 हजार के इनामी सुशील मूंछ की तलाश में मेरठ-मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ एसटीएफ और एटीएस भी जुट गई है। कुर्की वारंट चस्पा होने के बाद पुलिस टीमों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। वहीं, दूसरी ओर सुशील मूंछ अपने बेटे टोनी को सरेंडर करने की फिराक में लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मूंछ सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन

परतापुर के सोहरका गांव में भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या की साजिश में सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी समेत छह लोगों को नामजद किया गया था। सुशील मूंछ और टोनी को घेरने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के घर रविवार को कुर्की वारंट चस्पा हो चुका है। जल्द ही कुर्की भी हो सकती है। पुराना रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस, एसटीएफ और एटीएस की टीमें सुशील व उसके बेटे को घेरने में जुटी हैं।
विज्ञापन

सुशील मूंछ पर मुजफ्फरनगर में एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशील को मुल्जिम तो बना लिया है। लेकिन उसके खिलाफ सुबूत जुटाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन की सीडीआर के जरिये उसको मुल्जिम बनाने का दावा कर रही है। पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को सोहरका दोहरे हत्याकांड के बाद से सुशील मूंछ लापता है। उसकी आखिरी लोकेशन हरियाणा थी। उसके मोबाइल फोन तभी से स्विच ऑफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- कुर्की वारंट चस्पा करते ही मेरठ-मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी बिछाया जाल
- सुशील अपने बेटे टोनी को करा सकता कोर्ट में सरेंडर
- परतापुर क्षेत्र के सोहरका में दोहरे हत्याकांड का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed