फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नोटिस देने पहुंचे सफाई इंस्पेक्टर को डेयरी संचालकों ने पीटा

नोटिस देने पहुंचे सफाई इंस्पेक्टर को डेयरी संचालकों ने पीटा

Wed, 17 Jan 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
नोटिस देने पहुंचे सफाई इंस्पेक्टर को डेयरी संचालकों ने पीटा
मेरठ। महानगर में डेरियों के खिलाफ नोटिस देने का अभियान चलाना निगम के सफाई इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। मकबरा डिग्गी के डेयरी संचालकों ने सफाई इंस्पेक्टर को न केवल पीटा बल्कि अभद्रता करते हुए सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। सूचना पर नगरायुक्त भी मौके पर पहुंच गए। नगरायुक्त के निर्देश पर सफाई इंस्पेक्टर ने थाना रेलवे रोड पर एक डेयरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

महानगर में डेरियों से निकलने वाले गोबर की वजह से शहर के सभी नाले और नालियां चोक हैं। जिसके कारण शहर में गंदगी का अंबार लगा है। करीब दो सप्ताह से रेलवे रोड चौराहे के आसपास के सभी नाले चोक हैं। नालों की सफाई के दौरान निकाले गए गोबर से सड़क किनारे ढेर लग गए हैं। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मकबरा डिग्गी इलाके में कई डेरियां हैं, जिनका गोबर नालों में बहाया जा रहा है। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सफाई इंस्पेक्टर प्रवेश मकबरा डिग्गी डेयरी संचालकों को नोटिस देने और गोबर नालों में न बहाने का अनुरोध करने पहुंचे। आरोपी है कि इस दौरान इकट्ठा हुए डेयरी संचालकों ने सफाई इंस्पेक्टर को पीट दिया।
विज्ञापन

डेयरी मुक्त कराएंगे महानगर
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने मंगलवार को सभी सफाई इंस्पेक्टरों के साथ बैठक कर महानगर की सभी डेयरियों का रिकॉर्ड तलब किया। निर्देश दिए कि डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। भारी पुलिस फोर्स लेकर संयुक्त रूप से निगम डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसकी शुरूआत मकबरा डिग्गी से ही की जाएगी। सफाई इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक दिन लगेगा 20 हजार जुर्माना
डेयरी संचालकों पर नोटिस जाने के बाद से प्रतिदिन 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी वसूली करने के लिए भी पुलिस की मदद ली जाएगी। तहसील के माध्यम से रिकवरी होगी। इसलिए सभी डेयरी संचालकों को चेतावनी दी जा चुकी है कि वह एक सप्ताह के भीतर स्वयं ही डेयरियों को शहर से बाहर कर लें। अन्यथा निगम कार्यवाही शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed