{"_id":"5a270ab64f1c1b4e718b7740","slug":"61512508086-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के बंद घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के बंद घर लाखों की चोरी
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट में सोमवार रात को चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर की वारदात
मेरठ। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में सोमवार रात को चोरों ने व्यापारी के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। मंगलवार दोपहर को व्यापारी की पत्नी घर पहुंची तो उसके होश उड़ गये। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। लिसाड़ीगेट थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
अहमदनगर निवासी मोहम्मद अफसर पुत्र असगर खान कपड़ा व्यापारी है। व्यापारी पंजाब गया हुआ है। सोमवार देरशाम व्यापारी की पत्नी शहनाज अपने मकान का ताला बंद करके बच्चों के साथ पड़ोस में अपनी बहन के घर चली गई। रात में चोरों ने छत के रास्ते चढ़कर जीने की ताला तोड़ा ओर मकान में अंदर घुस गये। चोरों ने सेफ में रखे ढाई लाख रुपये, 14 तोले सोना और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोर महंगे कपड़े और अन्य सामान भी ले गये। मंगलवार दोपहर 11 बजे जैसे ही महिला अपने मकान पर पहुंची तो चोरी का पता चला। महिला शोर मचाते हुए बेहोश हो गई। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस का मानना है कि चोर आसपास के भी हो सकते हैं। पुलिस किसी नजदीकी पर भी संदेह कर रही है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि चोरी के मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।