फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसओ हूटर बजाकर निकले और बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे

एसओ हूटर बजाकर निकले और बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे

Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एसओ हूटर बजाकर निकले और बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे
मेरठ। घटना से चंद सेकेंड पहले एसओ गंगानगर आशुतोष कुमार सलारपुर गांव से दो युवकों को पकड़कर थाने जा रहे थे। कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर जाम लगा था। इस दौरान एसओ बोलेरो का हूटर बजाते हुए थाने की तरफ निकल गए। ठीक उसी समय चारों बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे थे।
विज्ञापन

आगे आया तो गोली मार देंगे
आसपास के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने दुकान से बाहर निकलकर तमंचे लहराते हुए धमकी दे दी कि कोई आगे आया तो गोली मार देंगे। जिस पर लोग सहमकर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

सटीक रैकी के बाद वारदात
बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को जानकारी थी कि गंगानगर पुलिस इस समय बाजार में गश्त नहीं करती। टैंपो स्टैंड से पुलिस की गाड़ी गुजरी, उसके तुरंत बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के दौरान पुलिस की गाड़ी का जाना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं करती पुलिस गश्त
भरे बाजार में वारदात होना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। बाजार में पुलिस की गश्त न होने से भी लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि गंगानगर पुलिस शाम को टैंपो चौराहे पर केवल वाहनों की चेकिंग करती है। इसके अलावा बाजार और कॉलोनियों में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed