{"_id":"59b1b1e44f1c1bf57f8b4d55","slug":"61504817636-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर के सामने फैंके ऊंट के पैर डाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर के सामने फैंके ऊंट के पैर डाले
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के घर के सामने मीट फेंका
मेरठ। कोतवाली थानाक्षेत्र के खंदक बाजार में भाजयुमो नेता के घर के सामने मीट फेंकने से सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया। पुलिस ने पहुंचकर मीट को हटाकर नष्ट कराया।
भाजयुमो के महानगर मंत्री दीपक शर्मा का खंदक बाजार में आवास है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने उनके घर के सामने पालीथिन में भरकर मीट डाल दिया। इस दौरान अफवाह फैल गई कि किसी ने गाय के पैर काटकर डाल दिए हैं। इस पर कई भाजपा नेता बाजार में जमा होने लगे। सूचना पर एसओ देहली गेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल भी पहुंच गए। भाजपाइयों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। अराजक तत्व माहौल खराब कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
खंदक बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा और अन्य व्यापारियों ने कहा कि बाजार में कई व्यापारियों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों को चेक किया जाए तो आरोपियों का पता चल जाएगा। एसओ देहली गेट ने बताया कि मीट के साथ ऊंट के पैर थे। जिन्हें नष्ट करा दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवकों ने फेंका
मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली के सामने कुछ भाजपाइयों ने दो किशोर को बुलाकर कहा कि उन्होंने मीट डालने वाले स्कूटी सवार युवकों को देखा है। भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
दंगे का आरोप बनाया गया था
भाजयुमो नेता दीपक शर्मा को तीरगरान दंगे में आरोपी बनाया गया था। खुद दीपक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस और मुस्लिम पक्ष की ओर से उन्हें आरोपी बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
खास बात
सांप्रदायिक माहौल गर्माया, मौके पर जुटे भाजपा नेता, पुलिस ने मीट नष्ट किया