{"_id":"5cd33678bdec22070b272b53","slug":"51557345912-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर युवक को छोडने के मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैसे लेकर युवक को छोडने के मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये लेकर युवक को छोड़ने पर चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
मोदीनगर। ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट के मामले में रिश्वत लेकर युवक को छोड़ने के मामले में चौकी प्रभारी और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी देहात ने जांच के बाद यह कार्रवाई की।
निवाड़ी रोड पर एक ई- रिक्शा चालक के साथ एक लाख रुपये की लूट हुई थी। इसके बाद निवाड़ी रोड चौकी पुलिस ने कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। पकड़े गए एक युवक को छोड़ने के एवज में स्थानीय चौकी प्रभारी ने परिजनों से 25 हजार रुपये मांगे थे। रुपये देने के दौरान कुछ लोगों ने दरोगा के सहकर्मियों का वीडियो बना लिया। जिसमें वह रुपये लेने की बात कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच की और दोषी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह और सिपाही संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
तहसील के बाहर से कार चोरी
मोदीनगर। तहसील के गेट के बाहर से एक कार दो पूर्व चोरी हो गई। पिलखुवा निवासी तेजवीर सिंह दो दिन पूर्व ड्राइवर रामकुमार के साथ किसी काम से मोदीनगर तहसील आए थे। ड्राइवर ने कार तहसील के गेट के सामने पार्क की थी। दो घंटे बाद जब दोनों काम खत्म करके लौटे तो कार गायब थी। तेजवीर ने कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो