{"_id":"5ca51d37bdec222ffc35a224","slug":"51554324791-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रह कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रह कलेश के चलते युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर निगलने के बाद भी प्राण बचे तो फांसी लगा ली
- कस्बा हर्रा में बीस वर्षीय युवक ने गृहक्लेश में जहर खाया, डॉक्टर ने बचाया तो फिर फांसी लगाकर जान दे दी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में मंगलवार रात एक युवक ने गृहक्लेश में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा में मंगलवार को गृहक्लेश के चलते बीस वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने युवक का चिकित्सक से उपचार कराया। जिसके बाद युवक की हालत ठीक हो गई। परिजनों के अनुसार इसी बीच मौका पाकर युवक ने देररात साड़ी से फंदा बनाकर घर के आंगन में खडे़ पेड़ पर फांसी लगा ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर परिजनों ने युवक के शव को पेड़ पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। जानकारी पर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।