{"_id":"5c5357a1bdec22116d2d7c93","slug":"51548965793-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारकर घायल किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारकर घायल किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को गोली मारी
परीक्षितगढ़। बहादरपुर निवासी देवेंद्र पुत्र घनश्याम बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर टॉली से खेतों पर गन्ने लेने जा रहा था। जब वह खेत पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे गांव के ही एक युवक ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से घनश्याम घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। घायल के भतीजे जितेंद्र ने गांव के एक युवक को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विदाई समारोह का आयोजन
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में दफ्तरी धर्मवीर यादव के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र अग्रवाल और समस्त स्टाफ ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिव प्रताप सिंह, दुष्यंत कुमार, मूलचंद बंसल, धर्मवीर त्यागी, हाकम सिंह, विनोद मौर्य, गौरव गुप्ता, कैलाश चंद, रणवीर सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभासद अनिरुद्ध त्यागी के आवास पर सेवानिवृत्त धर्मवीर यादव को गौरव त्यागी, गांधी स्मारक महाविद्यालय के सचिव सचिन त्यागी ने सम्मानित किया। लोकेश गर्ग, शीशकांत शर्मा, सचिन यादव, अरविंद यादव, गोलू त्यागी आदि मौजूद रहे।