फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 मिनट खंगाला कोठा, रेस् क्यू कराई लड़की

40 मिनट खंगाला कोठा, रेस् क्यू कराई लड़की

Thu, 19 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
40 मिनट खंगाला कोठा, रेस्
क्यू कराई लड़की
पुलिस ने खंगाला कोठा, तहखाने में मिली लड़की
विज्ञापन

मेरठ। कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे से लड़की को तलाशने में पुलिस के पसीने छूट गये। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद कोठे के अंदर बने तहखाने से पुलिस ने लड़की को बरामद किया। मामले में पुलिस ने कोठा संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कई कोठों पर ताले लटक गए।

एक एनजीओ के पदाधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अफसरों को सूचना दी कि एक लड़की को कोठे पर बंधक बना कर रखा गया है। इसके बाद सीओ कोतवाल दिनेश शुक्ला, एएचटीयू की इंस्पेक्टर आसमा माजिद और एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने कबाड़ी बाजार में छापा मारा। इस दौरान कई कोठा संचालिका पुलिस को देखकर फरार हो गईं। बाद में पुलिस ने मनीषा के कोठे पर छापा मारकर छानबीन की। लड़की के बारे में पूछने पर कोठा संचालिका चुप्पी साध गई। छानबीन के बाद पुलिस बाहर आ गई। लेकिन लड़की नहीं मिली। बाद में एक युवक ने पुलिस को बताया कि कोठों के बीच में प्लाई के दरवाजे बना रखे हैं। जहां लड़कियों को छिपाया जाता है। पुलिस दोबारा पहुंची और लड़की को रेस्क्यू कराया। सीओ कोतवाली ने बताया कि ग्राहक प्रदीप निवासी रिठानी और कोठा संचालिका मनीषा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं बंधनमुक्त कराई गई लड़की से भी पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पिछले दो माह से लड़की बंधक थी। सीओ ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली कोठा संचालिका पहले भी जेल जा चुकी है। वहीं पीड़ित लड़की भी सदर क्षेत्र की बताई गई है।
विज्ञापन


खास बातें:
सीओ कोतवाली ने एंटी एएचटीयू टीम के साथ मारा छापा
बंधक बनाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed