फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी को पचा गई पुलिस, एसएसपी से शिकायत

चोरी को पचा गई पुलिस, एसएसपी से शिकायत

Sun, 08 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चोरी को पचा गई पुलिस, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
चोरी को पचा गई पुलिस, एसएसपी से शिकायत
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले बाइक से नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बागपत के धनौरा निवासी वेदपाल सिंह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हैं। 29 जून को वह अपनी पेंशन के संबंध में बेटे प्रवीण के साथ एमडीए ऑफिस में गए थे। इस दौरान बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर 22 हजार रुपये और कीमती कागजात चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि एक सप्ताह बाद तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडप से लाखों की चोरी में कार्रवाई की मांग
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित एक मंडप से लाखों की ज्वैलरी चोरी के मामले में थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीपुरम की ग्रीन स्टेट कालोनी निवासी चंद्रपाल सिंह का आरोप है कि 30 जून को बेटे अर्पित बालियान की शादी संस्कृति मंडप में चल रही थी। जिसमें शादी समारोह से बैग चोरी हो गया। बैग में साढ़े चार लाख रुपये, ज्वैलरी और अन्य कागजात थे। इसकी रिपोर्ट भी कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस कार्रवाई करती तो चोरों का सुराग लग जाता। एसएसपी ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed