फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नर्सिंग की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, हंगामा

नर्सिंग की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 14 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, हंगामा
मेरठ। गढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने एक युवक ने नर्सिंग की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को अगवा करने की धमकी दी। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। छात्रा ने अपने परिजनों व अन्य छात्राओं को जानकारी दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

किठौर की रहने वाली छात्रा मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाला जावेद कई दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा ने आरोपी से विरोध भी जताया था। लेकिन उसके बाद भी आरोपी नहीं माना। शनिवार को छात्रा जैसे ही गढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल के पास पहुंची तो आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed