फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऑनलाइन ठगी में हैदराबाद पुलिस का छापा

ऑनलाइन ठगी में हैदराबाद पुलिस का छापा

Thu, 11 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी में हैदराबाद पुलिस का छापा
गंगानगर। लोन दिलाने के नाम पर 65 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में हैदराबाद की साइबर क्राइम कंट्रोल टीम बुधवार को गंगानगर में छापामारी कर दो युवकों को साथ ले गई।
विज्ञापन

एसओ गंगानगर आशुतोष कुमार के मुताबिक लोन दिलाने के नाम पर हैदराबाद के एक कारोबारी से ठगी की गई थी। जिसकी जांच हैदराबाद की साइबर क्राइम कंट्रोल की टीम कर रही है। करीब तीन माह पहले टीम ने गंगानगर एम ब्लॉक निवासी किराना स्टोर चलाने वाले राहुल से गंगानगर थाने पर पूछताछ की थी। जिसमें पुलिस ने बताया था कि एक बार की कॉलिंग के लिए राहुल के मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था। परंतु राहुल ने पुलिस को बताया था कि उसने कुछ दिन पहले सेकेंड हैंड फोन खरीदा था। टीम पूछताछ के बाद वापस लौट गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को हैदराबाद साइबर टीम के इंस्पेक्टर केवीएम प्रसाद, एसआई एम. कृष्णा, कांस्टेबिल माहेश्वरी रेड्डी व जाकिर गंगानगर थाने पहुंचे। यहां से थाना पुलिस की टीम के साथ गंगानगर ओ ब्लॉक से शुभम सिसौदिया और फिर शास्त्रीनगर सेक्टर-6 निवासी मनविंदर राघव को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों से गंगानगर थाने में करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद साइबर टीम दोनों को हैदराबाद ले गई। पुलिस के मुताबिक टीम ने जिला बुलंदशहर से भी एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर टीम ने बताया कि आरोपियों ने हैदराबाद निवासी कारोबारी से एक फर्जी कंपनी के जरिये कॉलिंग कर लोन दिलाने की बात कही थी। जिसके बाद युवकों ने कॉलिंग कर कारोबारी से कई किश्तों में करीब 65 लाख रुपये की रकम खाते में ट्रांसफर करा ली। कारोबारी ने पिछले वर्ष जून में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर हैदराबाद पुलिस मेरठ पहुंची।
- लोन दिलाने के नाम पर 65 लाख की ठगी से जुड़े मामले में दो युवकों को ले गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed